Breaking News

प्रकरण की जांच अब साइबर थाने के सीआई को सौंपी


श्रीगंगानगर में विगत 10 फरवरी की रात कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में पायल सिनेमा मार्ग के चौराहे पर सड़क हादसे में सीआई ज्योति नायक की मौत के मामले की जांच अब साइबर पुलिस थाना के सीआई रमेश न्यौल को सांैप दी गई है। पूर्व में इस प्रकरण की जांच कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह कर रहे थे। एसपी डा. अमृता दुहन ने करीब एक सप्ताह पूर्व इस प्रकरण की जांच साइबर पुलिस थाना के सीआई रमेश न्यौल को सौंप दी है।
गौरतलब है कि स्व. ज्योति नायक के परिजनों द्वारा किसी साजिश के तहत कार की टक्कर मारने की आशंका के बीच एसपी ने पुलिस अधिकारियों की स्पेशल टीम भी प्रकरण की जांच के लिए गठित की थी, लेकिन हादसे को एक माह का समय गुजरने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। 

No comments