Breaking News

दवा लेने के लिए लाइन में लगे युवक की जेब से 20 हजार रुपये चोरी


हनुमानगढ़ टाउन कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे एक युवक की जेब से नगदी और दस्तावेज चोरी हो गये। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चक 51000 आरडी जाखड़ावाली निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र बलवंत जाट ने रिपोर्ट दी कि विगत 27 जनवरी को वह  टाउन स्थित अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और पैन कार्ड चोरी कर लिया।

No comments