Breaking News

डेयरी से 30 हजार रुपये चोरी


हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र की ढिल्लो कॉलोनी स्थित एक डेयरी से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ढिल्लो कॉलोनी निवासी अजय पुत्र विमल ने रिपोर्ट दी कि वह गणेश मंदिर के पास कल्पना दुग्ध डेयरी नाम से डेयरी चलाता है। 11 मार्च की रात करीब 9:30 बजे अजय किसी काम से दुकान से बाहर चला गया था और दुकान पर उसकी पत्नी मौजूद थी। इसी दौरान बाबू और विक्की, निवासी ढिल्लो कॉलोनी, दुकान पर आए। विक्की दही लेने लगा और बाबू ने पानी मांग लिया। 

No comments