Breaking News

बीएसएनएल टावर में लगी पौने सात लाख रुपए की बैटरियां चोरी


श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चक 36 एपीडी में लगे बीएसएनएल टावर पर लगी आठ बैटरियां चोरी हो गई। इन बैटरियों  की कीमत 6 लाख 72 हजार रुपए थी। पुलिस ने टावरों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली कम्पनी के कलस्टर इन्चार्ज मांगीलाल कुम्हार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मांगीलाल ने रिपोर्ट में बताया कि वह दस जनवरी को टावर संभालने गया, तो केबिनेट का ताला टूटा हुआ था। इसमें लगी बैटरियां गायब थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया।

No comments