कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से केन्द्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढाने और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बन्द करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार दोपहर को कलक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भगत सिंह चौक के नजदीक सिविल लाइन स्थित सांसद कुलदीप इंदौरा के निवास में एकत्रित हुए और वहां से आज दोपहर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं श्रीकरणपुर के विधायक रूपिन्द्र सिंह कुन्नर 'रूबीÓ, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, पूर्व विधायक श्रीमती सोना देवी बावरी और सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर, जिला प्रमुख दुल्लाराम इंदलिया के नेतृत्व में जुलूस के रूप में केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के समक्ष पहुंचे।
No comments