Breaking News

गोगामेड़ी मंदिर में बुजुर्ग महिला की चेन चोरी


हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में गोगाजी के दर्शन करने आए एक परिवार की बुजुर्ग महिला के गले से अज्ञात महिलाओं ने सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार संजय कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी सेक्टर-14 हिसार  ने रिपोर्ट दी कि वह अपने परिवार के साथ गोगामेड़ी में गोगाजी के दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद वह और उसकी दादी सावित्री देवी भंडार गृह में प्रसाद के लिए पकवान व आटा देने गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य थोड़ी दूरी पर खड़े थे। 

No comments