पेट्रोल पम्प पर गैस भरवाते वक्त बे्रजा कार लूटी
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में घड़साना चौराहे पुल के निकट स्थित पेट्रोल पम्प पर सीएनजी भरवा रही कार को अज्ञात चार-पांच युवकों ने लूट लिया। उस वक्त कार में चालक बैठा था, जिसके साथ मारपीट करके कार लूट ली गई। कार का मालिक पेशाब करने गया हुआ था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घड़साना इलाके के गांव 3 एसटीआर निवासी तरसेम सिंह ने मुकदमे में बताया कि उसके बेटे हरविन्द्र सिंह के नाम बे्रजा कार है। विगत 7 फरवरी को कार लेकर मुकेश कुमार के साथ रायसिंहनगर गया था। कार को मुकेश चला रहा था। शाम को रायसिंहनगर से वापिस अपने गांव आ रहा था।

No comments