Breaking News

पक्का खाला निर्माण करवा रहे ठेकेदार व जेईएन पर हमला


पदमपुर के घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र के चक 2 केके-1 में पक्के खाले का निर्माण कार्य करवाने को लेकर काश्तकारों से विवाद हो गया। गुस्साए काश्तकारों ने ठेकेदार व जल संसाधन विभाग के जेईएन पर हमला कर दिया। पुलिस ने जेईएन की रिपोर्ट पर एक दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट करने व राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार जेईएन विक्की राजा पुत्र रामकृपाल अग्रवाल ने रिपोर्ट दी कि 7 मार्च को अधिशासी अभियंता के आदेश पर वह खाला निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। वहां मौजूद कुछ काश्तकारों ने बिना किसी बातचीत के डंडों से हमला कर दिया और मौके से जाने नहीं देने की धमकी दी। घटना में अभियंता को कंधे और पीठ पर चोटें आईं। खाला निर्माण के दौरान पुलिया निर्माण को लेकर विवाद हो गया था। 

No comments