गैस की जांच करने पहुंची कलक्टर-एसपी
श्रीगंगानगर में एलपीजी गैस की आपूर्ति श्रृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव के संभावना के मद्देनजर एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध संग्रहण और कालाबाजारी की निगरानी के लिए जिला कलक्टर डॉ. मंजू व जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर इंडेन गैस एजेंसी, पुरानी आबादी के गोदाम व गैस एजेंसी का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में सिलेंडरों की स्थिति सही पाई गई। श्रीगंगानगर गैस एजेंसी संचालक संजीव पूनिया ने बताया कि बॉटलिंग प्लांट से उनके पास सप्लाई समुचित रूप से प्रतिदिन नियमित रूप से आ रही है तथा उपभोक्ताओं में सप्लाई भी नियमानुसार जारी है। उपभोक्ताओं में बुकिंग की होड़ लगी हुई है। इस संबंध में गैस एजेंसी के सॉफ्टवेयर और सिस्टम का भी निरीक्षण किया गया।

No comments