एक और यात्री ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या 6 हुई
हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र में गांव बरमसर-धन्नासर के बीच श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही बुलेट बस-ट्रोला की टक्कर में घायलों में शामिल एक और युवक ने बीकानेर के पीबीएम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसे में मृतकों की संख्या 6 हो गई है।
गौरतलब है कि हादसे में श्रीगंगानगर निवासी अल्का सौलंकी पत्नी रविशंकर भाटी, हनुमानगढ़ टाउन निवासी अजय बंसल पुत्र श्याम बंसल, गांव 6 एमडी मुंडा टाउन निवासी हरीराम पुत्र हनुमान प्रसाद, नई धानमंडी हनुमानगढ़ टाउन निवासी श्यामलाल व एक अन्य सहित पांच जनों की मौत हो गई थी।

No comments