Breaking News

कचरे में तब्दील होने लगा शहर, जगह-जगह लगे कचरे ढेर


श्रीगंगानगर में नगर परिषद के संविदा सफाई कर्मियों की एक सप्ला से जारी हड़ताल के चलते अब शहर कचरे में तब्दील होता नजर आने लगा है। 
प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गम्भीर समस्या को गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं। इसका खामियाजा शहरवासियों को उठाना पड़ रहा है। 
नगर परिषद आयुक्त एवं प्रशानिक अधिकारी परिषद के स्थायी कर्मचारियों और वाहन चालकों से कचरे की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने में असफल साबित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित चौ. बल्लूराम गोदारा कन्या राजकीय महाविद्यालय के सामने से गुजरना अब दुभर हो गया है आधी सड़क तक कचरा फैला हुआ है जो अब सड़ांध मारने लगा है।  

No comments