Breaking News

श्री सेठ सांवरा के दरबार में भक्तों ने लगाई धोक


श्रीगंगानगर के गांव 23 जीजी चूनावढ़ कोठी स्थित श्री सेठ सांवरा  मंदिर में बुधवार को चैत्र अमावस्या के उपलक्ष्य में मेला भरा। 
आज सुबह 5.15 बजे पुरानी आबादी रामनगर के लीला चौक से पैदल यात्री संघ का जत्था श्री सेठ सांवरा को धोक लगाने के लिए पैदल नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचा। सेवा के आयोजन सुबह सात बजे से शुरू हुए। इस दौरान गायों को फल व दलिए की  सवामणी तथा  हरे  चारे की 21 सवामणी भी गौ माता को अर्पित की गई।  इसके बाद मंदिर परिसर में संकीर्तन सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ, जिसमें संकीर्तन में बाबा के भजनों की गंगा बहाई। कार्यक्रम के बाद भंडारा लगाया गया।

No comments