Breaking News

महिला व युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार




श्रीगंगानगर के कोतवाली व सादुलशहर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए एक युवक व एक महिला को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसआई रामेश्वरलाल ने महालक्ष्मी एन्कलेव के निकट मनप्रीत उर्फ मणी पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी मटीलीराठान को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 31.61 ग्राम हेरोइन बरामद की। इधर सादुलशहर पुलिस के एसआई शंभुदयाल ने प्रताप कॉलोनी में 50 वर्षीय रानी देवी पत्नी देव ङ्क्षसह निवासी वार्ड नम्बर 18 सादुलशहर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 8.28 ग्राम हेरोइन व 2500 रुपए की नगदी बरामद की।

No comments