Breaking News

इलाके में बादलवाही से धूप बेअसर


श्रीगंगानगर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज से  3 दिन विभिन्न क्षेत्रों में आंधी के साथ ही बारिश होने की संभावना है। आज सुबह से बादलवाही होने से धूप बेअसर रही।  मौसम में आए बदलाव से किसान चिंतित हैं। उनका कहना है  कि खेतों में फसलें पकाव पर हैं।  आज से क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अब किसानों को फसलों में खराबे की चिंता सता रही है।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पश्चिम राजस्थान  के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।  

No comments