Breaking News

घर से 60 तोला चांदी की पायल चोरी


श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी क्षेत्र के भरतनगर में एक घर से लाखों रुपए की चांदी चोरी हो गई। पीडि़त ने किरायेदार महिला और उसके परिचित पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार भरत नगर निवासी अभिषेक कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह मकान के प्रथम तल पर किरायेदार के रूप में रहता है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर मंजू शर्मा पत्नी गोपाल शर्मा अपने पति व बच्ची सहित किराए पर रहती है। पहले 17 जनवरी 2026 को एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें घर से जेवर चोरी होने की बात कही गई, लेकिन उस समय इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

No comments