Breaking News

चलती बस से महिला के बैग से जेवरात चोरी


हनुमानगढ़ में सरदारशहर से श्रीगंगानगर आ रही रोडवेज बस में महिला के एक बैग से सोना-चांदी के जेवरात चोरी हो गये। यह घटना ल्लू पुलिस थाना क्षेत्र मेें हुई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार चूरू जिले के गांव दुदगिरी निवासी मनोज कुमारी पत्नी सांवराराम ने रिपोर्ट दी कि वह 11 मार्च को सरदारशहर से श्रीगंगानगर आ रही थी। यह बस हनुमानगढ़ तक आ रही थी। दोपहर साढ़े तीन बजे यह बस पल्लू बस स्टेंड पर रूकी। उस वक्त चार-पांच जने बस में सवार हुए। इन लोगों ने मेरे बैग से सोने का हार, झुमा, सोने का हार लोंग, सोने की चैन, सोने का लॉकेट, सोने के कंगन, सोने की अगूंठी, चांदी की पाजेब, चांदी के बिछिया, चांदी का कड़ा चोरी कर लिया। 

No comments