व्यापारी से 37 लाख से अधिक की राशि ठगी
श्रीगंगानगर में सोशल मीडिया के जरिए फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करके मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर शहर के एक व्यापारी से 37 लाख रुपये से अधिक की राशि ठग ली गई। ठगी का पता चलने के बाद पीडि़त ने सदर पुलिस थाना में कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार बीकानेर के समतानगर के मूल निवासी व वर्तमान में 4 एमएल में रहने वाले 33 वर्षीय मितेश शर्मा ने रिपोर्ट दी कि वह श्रीगंगानगर में किराए पर रहकर प्लाईवुड व हार्डवेयर का काम करता है। विगत 19 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक लिंक के जरिए सम्पर्क होने पर एक व्यक्ति ने बताया कि वह गुजरात से है और खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताया।

No comments