Breaking News

चैत्र नवरात्र कल से, मंदिरों में होंगे कार्यक्रम


श्रीगंगानगर शहर के मंदिरों में गुरुवार से नवरात्र पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। पंडित सतपाल पाराशर ने बताया कि कल सुबह  7.15 से 11.30 बजे देवकाल रहेगा, इसमें देवी पूजा  एवं कलश स्थापना शुरू कर सकते हैं।  वहीं जैन कॉलेज रोड स्थित मां चिंतपूर्णी दुर्गा मंदिर  में 19 से 26 मार्च तक आठ दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। सेवादार अरुण अग्रवाल व सुशील जिंदल के अनुसार प्रतिदिन सुबह 7 बजे पिंडी पूजन और 8 बजे सामूहिक बीज मंत्र जाप होगा। शाम को महिला मंडल की ओर से भजन-कीर्तन व आरती की जाएगी। 
मुख्य पुजारी पं. इन्द्रजीत ने बताया कि महोत्सव के विशेष आकर्षण के रूप में 25 मार्च को भंडारा और माता की चौकी आयोजित होगी। 26 मार्च को हवन व कंजक पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

No comments