Breaking News

एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे


श्रीगंगानगर में हनुमागढ़ मार्ग पर चहल चौक से आगे सीजीआर मॉल के निकट बीती रात तीन दुकानों के ताले तोड़े गये। अज्ञात चोर दो दुकानों में चोरी करने में कामयाब हो गये, लेकिन एक दुकान में भीतर घुस नहीं पाये। सूचना मिलने पर जवाहरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करके वापिस लौट गई। 
उत्सव मार्ट के संचालक नरेश सिडाना ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे पड़ौसी दुकानदार ने मार्ट के ताले टूटे देख कर सूचना दी, तो मैं मौके पर पहुंचा। मार्ट के तीन ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोरों ने दुकान के गल्ले से करीब 25 से 30 हजार रुपए चोरी कर लिया। 
उत्सव मार्ट के पास ही स्थित बंसल ड्राइफ्रूट में भी चोर घुसे। चोरो ने दुकान का ताला तोड़ कर ड्राइफ्रूट के तीन-चार पैकेट चोरी कर लिय। इस दुकान में नगद राशि नहीं थी।  सूचना मिलने पर जवाहरनगर पुलिस मौके पर आई थी। पुलिस ने एमओबी टीम को मौके पर भेजने का कह कर वापिस लौट गई। 

No comments