Breaking News

फायरिंग करने के मामले में पांच युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर में गत दिवस एच ब्लॉक डिग्गी पर गाड़ी की साइड को लेकर हुए मामूली विवाद ने चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में हिंसक रूप ले लिया था। एक युवक पर व उसके साथियों की गाड़ी में टक्कर मारने व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई उदयभान शर्मा ने बताया कि मिर्जेवाला निवासी 21 वर्षीय जसमीत सिंह के पर्चा बयान पर दर्ज किये गये मुकदमे गजसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 4 बीडीए निवासी परविन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू जटसिख, लवजोज सिंह पुत्र कर्मवीर सिंह, श्रीकरणपुर तहसील के गांव 5 एफएफ निवासी विपिनदीप पुत्र हरमीत सिंह जटसिख, 9 आरबी गजसिंहपुर निवासी अर्पण सिंह, अनूपगढ़ तहसील के गांव 9 एए निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र तेज सिंह जटसिख, चक 23 बीबी बेरा पदमपुर निवासी गुरविन्द्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 

No comments