Breaking News

खाद्य व्यापारियों को दिया प्रशिक्षण


श्रीगंगानगर में खाद्य सुरक्षा तथा स्वच्छता को बढावा देने के उद्देश्य से बुधवार को नई धानमण्डी स्थित दी गंगानगर ट्रेडस एसोसिएशन भवन हाल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान सरकार तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खाद्य अधिकारी कंवरपाल सिंह, हंसराज गोदारा व हेतराम सहित भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने फूड सेफ्टी ट्रेनिंग दी। इसके पश्चात् मिठाई विक्रेता, दुकानदार, अन्नपूर्णा के फूड हैंडल्र्स, मिड डे मिल, कुक आदि को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। इस दौरान फूड लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया गया। 

No comments