राजस्थान में पहली बार पकड़ा गया चोरी के गहने निगल लेने वाला गिरोह
राज
स्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके चोरी करने के अंदाज ने खाकी को भी हैरान कर दिया है. मेवाड़ के प्रसिद्ध कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में आयोजित रंगोत्सव के दौरान महिलाओं के गले से जेवरात पार करने वाली बाछड़ा गैंग की 7 महिला सदस्य गिरफ्तार की गई हैं. यह गिरोह इतना शातिर है कि पकड़े जाने के डर से चोरी किए गए आभूषणों को मौके पर ही निगल जाता था.
संदेह होने पर जब एक आरोपी महिला सपना का एक्स-रे करवाया गया, तो डॉक्टर और पुलिसकर्मी दंग रह गए. महिला के पेट के अंदर धातु के आभूषण साफ नजर आ रहे थे.

No comments