31 मार्च तक सरकारी अधिकारी और कर्मियों की छुट्टियां रद्द
राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 31 मार्च तक राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है. यह आदेश राज्य के सभी विभागों, कार्यालयों और सरकारी संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों पर लागू होगा. मुख्य सचिव कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में विभागीय कार्यों का दबाव अधिक रहता है. बजट से जुड़े कार्य, वित्तीय लेखा-जोखा, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, भुगतान संबंधी प्रक्रियाएं और विभिन्न प्रशासनिक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने होते हैं.

No comments