Breaking News

जैसलमेर-गुजरात हाईवे पर सवारियों से भरी बस बनी आग का गोला


राजस्थान-गुजरात सीमा के पास नेनावा क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा सामने आया. जैसलमेर से गुजरात की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में तड़के 4 बजे अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 6 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. वहीं एक यात्री की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जैसलमेर से गुजरात जा रही एक प्राइवेट बस शुक्रवार सुबह 3:30 से 4 बजे के बीच राजस्थान-गुजरात बॉर्डर के पास नेनावा इलाके में पहुंची ही थी कि अचानक उसमें आग लग गई. 

No comments