Breaking News

सवाई माधोपुर में रेलवे-ट्रैक पर रील बनाने वाले भाई-बहन गिरफ्तार


सवाई माधोपुर में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाले भाई-बहन गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है। बनास नदी पुल पर वीडियो बनाने पर आरपीएफ ने कार्रवाई कर दोनों पर मामला दर्ज किया। मलारना स्टेशन के पास रेलवे पुल पर रील बनाने का वीडियो सामने आने के बाद दोनों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
आरपीएफ के अनुसार मलारना रेलवे स्टेशन के पास बनास नदी के पुल पर भाई-बहन रेलवे ट्रैक पर रील बनाते दिखे। जांच के बाद दोनों की पहचान पीलवा गांव निवासी दिलखुश मीणा और संजू मीणा के रूप में हुई। 

No comments