राजस्थान के युवक को नौकरी की गारंटी देकर दुबई भेजा:विदेश में पुलिस ने पकड़ा
राजस्थान के जयपुर में एक युवक को दुबई भेजकर 4.32 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। विदेश में अच्छी सैलरी पर जॉब की गारंटी देकर उसे फंसाया गया था। अवैध रूप से रहने के दौरान दुबई पुलिस ने उसे डिटेन भी कर लिया था।
डेढ़ महीने फुटकर मजदूरी कर धक्के खाने के बाद जैसे-तैसे संघर्ष कर युवक वापस लौटा। इसके बाद मुहाना थाने में पीडि़त युवक की तरफ से फर्म के दो मालिक व काउंसलर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

No comments