Breaking News

रुपये में ऐतिहासिक गिरावट


मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, इसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर साफ दिखने लगा है। भारत की मुद्रा भी इस दबाव से अछूती नहीं रही। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और 94 का आंकड़ा पार कर गया।
दिन के दौरान रुपया 94.1575 प्रति डॉलर तक गिर गया, जो इससे पहले बने 93.98 के रिकॉर्ड से भी नीचे है। यह गिरावट उस ट्रेंड को दिखाती है जो पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बना हुआ है। जब से मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू हुआ है, तब से रुपया करीब 3.5 प्रतिशत कमजोर हो चुका है। 

No comments