Breaking News

सुप्रीम कोर्ट बोला- दुनियाभर में एआई से बनाए गए फर्जी फैसलों का चलन


सुप्रीम कोर्ट ने एआई से जनरेट किए गए ऐसे जजमेंट्स का हवाला देने के बढ़ते चलन पर चिंता जताई है, जो असल में मौजूद ही नहीं हैं। कोर्ट ने इसे बढ़ती हुई समस्या बताया और कहा कि इस पर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने कहा कि यह प्रैक्टिस अब भारत की अदालतों में ही नहीं, दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। बेंच ने यह टिप्पणी बॉम्बे हाईकोर्ट की एक टिप्पणी हटाते हुए की, जो एक कंपनी के डायरेक्टर की याचिका से जुड़े मामले में की गई थी।

No comments