Breaking News

उदयपुर में पहले बाइक, फिर कार में लगी आग


उदयपुर शहर की अंबावगढ़ नई पुलिया पर देर रात पहले बाइक और फिर उससे कार में आग लगने की घटना सामने आई। बाइक से धूआं निकलता देख बाइक सवार तुरंत कूदा। इतने में बाइक जलते हुए आगे सड़क किनारे खड़ी एक कार से जा टकराई। जिससे कार में भी आग लग गई। देखते ही देखते बाइक और कार से तेज लपटें निकलने लगी।
कुछ समय के लिए रोड पर वाहन चालक रुक गए। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पाया गया। 

No comments