Breaking News

10 फीट जमीन पर लाठियां चली:2 पक्षों के 6 जनों के सिर फूटे


अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के आम की वाल मोहल्ले में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चली लाठियों से करीब 6 जने घायल हो गए। जिनमें से 3 अलवर जिला अस्पताल भी पहुंचे हैं। 
राजगढ़ के आम की वाल निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उन्होंने धनपाल के परिवार से एक प्लॉट खरीदा था। अब धनपाल का परिवार दोबारा उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है।  वहीं दूसरे पक्ष के धनपाल का कहना है कि उन्होंने प्लॉट जरूर बेचा था, लेकिन खरीदार पक्ष प्लॉट के अलावा करीब 10 फीट अतिरिक्त जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। 

No comments