कोटा में ट्रांसफार्मर में धमाका, आग लगी: घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट
कोटा शहर के महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर-1 में आज सुबह ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लगने से हड़कंप मच गया। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। हाई वोल्टेज से लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। कॉलोनी की बिजली बंद हो गईं। स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।
लोगों ने निजी बिजली कंपनी ्यश्वष्ठरु व निगम के अग्निशमन विभाग को सूचना दी। घटना आज सुबह 9 बजे के आसपास की है।

No comments