कश्मीर में 85 साल बाद फिर सजेगा कुंभ, 10 दिन तक चलेगा उत्सव
कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान जुलाई में कुंभ मेला भी लगेगा। इसमें लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु जुटेंगे। स्वामी कालिकानंद सरस्वती ने को घोषणा की कि उनका मठ बांडीपोरा जिले के शादीपोरा में मेले का पुन: आयोजन कर रहा है। 15 से 24 जुलाई तक चलने वाले मेले में तीन से चार लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। श्रीनगर में स्वामी कालिकानंद ने बताया कि वर्ष 2016 में कश्मीर में एक दिवसीय कुंभ मेले का आयोजन किया था, जिसमें लगभग 35 हजार लोगों ने भाग लिया था।

No comments