Breaking News

28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक दिल्ली में होगा ब्लैकआउट


इस शनिवार यानि 28 मार्च दिल्ली की चकाचौंध थोड़ी कम होगी, लेकिन यह अंधेरा दुनिया के भविष्य को नई रोशनी देने वाला है। राजधानी की प्रमुख बिजली कंपनी बीएसईएस ने दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और मध्य दिल्ली के अपने करीब 54 लाख ग्राहकों से एक बड़ी अपील की है। कंपनी चाहती है कि 28 मार्च की रात 8:30 से 9:30 बजे तक लोग अपने घरों और दफ्तरों की गैर-जरूरी लाइटें बंद कर दें। लगभग सवा दो करोड़ की आबादी वाले इस हिस्से को 'अर्थ ऑवर 2026Ó का हिस्सा बनने का न्योता दिया गया है।

No comments