Breaking News

मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद-उल-फितर


श्रीगंगानगर में मुस्लिम समुदाय की ओर से रमजान माह के समापन पर शनिवार को ईद-उल-फितर (ईद) धूमधाम से मनाई गई। नमाज के पश्चात मुस्लिम समाज के लोगोंं ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।
पुरानी आबादी स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोागों ने सामुहिक नमाज अदा कर भाईचारे और देश में अमन-चैन की दुआ की। इमाम मुफ्ती मोहम्मद सादिक इस्लामी ने आज सुबह नमाज अदा करवाई। उन्होंने ईद -उल-फितर के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन अल्लाह की इबादत और शुक्रगुजारी का दिन है।

No comments