Breaking News

फायनेंसशुदा कार खरीदी, किश्तें जमा नहीं करवाई, आगे बेच दी


श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ कस्बे के प्रेमनगर में रहने वाले एक व्यक्ति की फायनेंसशुदा कार एक व्यक्ति ने इस शर्त पर खरीदी कि वह फायनेंस की बकाया किश्तें अदा कर देगा, लेकिन किश्तें जमा नहीं करवाई और कार को आगे बेच भी डाला। पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त 36 वर्षीय रमजान खान ने रिपोर्ट दी कि मैने अपनी कार को मेरे परिचित शारे खां मरहम खां निवासी चक 4 केपीडी रावला को बेच दी। 
मैं कार की किश्तें जमा नहीं करवा पा रहा था। लिखा पढ़ी में पहली शर्त थी कि कार की समस्त बकाया 37 किश्ते शारे खां ही जमा करवायेगा। 

No comments