Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मां घायल


हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र में गांव नागल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव रामगढिय़ा निवासी सुनील बेनीवाल ने रिपोर्ट दी कि मेरा भतीजा 25 वर्षीय हरीश बेनीवाल पुत्र महावीर बेनीवाल अपनी मां सुनीता के साथ बाइक पर सामान लेने भादरा आया हुआ था। दोपहर को हरीश अपनी मां के साथ वापिस अपने गांव आ रहा था। रास्ते में गांव नागल के निकट अज्ञात वाहन ने हरीश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरीश की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। सुनीता को भादरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

No comments