Breaking News

निराश्रित पशुओं के कारण बड़े हादसे की आशंका


श्रीगंगानगर मे हनुमानगढ़ मार्ग स्थित डीटीओ दफ्तर सामने रिद्धि सिद्धि प्रथम के पास शाम के समय निराश्रित गौवंश का जमावड़ा लगा रहने से वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट हाइवे पर शाम के वक्त निराश्रित पशु अचानक से मुख्य सड़क से गुजरने वाले वाहनों के सामने आ जाते हैं, जिसके कारण कई बार वाहन चालक अनियंत्रित होकर चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा आवारा पशुओं के कारण इसी मार्ग पर पूर्व में एक बाइक चालक की मृत्यु भी हो गई थी।  गौरतलब है कि स्टेट हाइवे से जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद भी इस गम्भीर समस्या की ओर अभी तक किसी का ध्यान नहीं गया है। 

No comments