Breaking News

टायर पेंक्चर होने पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत


श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में अनूपगढ़ मार्ग पर चलती बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने पर चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 24 वर्षीय जसप्रीत सिंह निवासी 55 जीबी रामसिंहपुर था। पुलिस ने मृतक के पिता जगवंत सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। पुलिस के अनुसार जगवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि चलती बाइक पेंक्चर होने पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर चोटें लगने पर जसप्रीत की मौत हो गई। 

No comments