Breaking News

घर के आगे शोर मचाने पर टोका, तो कर दिया हमला


श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 9 एफ ए मांझीवाला में स्थित एक घर के आगे हल्ला कर रहे युवकों को घर के मालिक ने रोका, तो खून-खराबा हो गया। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने घर में घुस कर पति-पत्नी व इनके बेटे पर हमला कर दिया। घर में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिसह ने घायल दम्पत्ति के बेटे की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रिजुल बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि मैं होलसेल का व्यापार करता हूूं। विगत 18 मार्च की रात करीब नौ बजे कुछ युवक मेरे घर के दरवाजे के सामने हल्ला, शोर कर रहे थे। मेरे पिता ओमप्रकाश बिश्रोई ने युवकों को टोका, तो वह थोड़ा आगे चले गये। दस मिनट आधा दर्जन से अधिक युवक धारदार हथियार लेकर हमारे घर आये।

No comments