महिलाओं ने धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव
श्रीगंगानगर में गणगौर नगर में महिलाओं द्वारा गणगौर पर्व आज सुबह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा रंगोली, महेन्दी एवं लोक गीत गाये गये। वहीं गणगौरनगर से आज शाम 4 बजे माता गणगौर और ईसर की सवारी निकाली जाएगी। जो मुख्य मार्ग से होते हुए महावीर दल मंदिर पहुंचेगी।
पुरानी आबादी रामनगर के वार्ड नम्बर 16 स्थित महिला पार्क में शनिवार शाम 5 बजे राजस्थानी लोक सांस्कृतिक कला मंच की ओर से गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थानी लोक सांस्कृतिक कला मंच की संयोजिका श्रीमती माधुरी कंवर राठौड़ ने बताया कि गणगौर महोत्सव के दौरान राजस्थानी लोक नृत्य, महेन्दी प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
No comments