आईटी एक्ट-2025 आर्थिक सुधार का क्रांतिकारी कदम : डॉ. मोहित टांटिया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में लागू होने जा रहा इनकम टैक्स एक्ट-2025 देश के आर्थिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और क्रांतिकारी कदम है। कानून को सरल, संक्षिप्त और अधिक स्पष्ट बनाया गया है, जिससे 'ईज ऑफ लिविंगÓ के साथ-साथ 'ईज ऑफ टैक्स पेइंगÓ को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह बात टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित आयकर विभाग के राष्ट्रीय जागरूकता अभियान 'प्रारम्भÓ से लौटने के बाद कही। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर के वरिष्ठ आयकर अधिकारी और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां नए आयकर कानून पर विस्तृत चर्चा की गई।

No comments