एल ब्लॉक हनुमान मंदिर से निकली कलश यात्रा
श्रीगंगानगर में श्री रामनवमी के उपलक्ष में दिव्य जाग्रति संस्थान की ओर से कल रविवार से सुखाडिय़ा सर्किल के नजदीक रामलीला मैदान में शुरू होने वाली श्री रामकथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को एल ब्लॉक हनुमान मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई।
एल ब्लॉक हनुमान मंदिर से आज सुबह निकली कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी भजन मण्डल के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल गुरुजी ज्योति जाग्रति संस्थान के स्वामी धीरानन्द महाराज ने नारियल फोड़कर कर कलश यात्रा को रवानगी दी। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर विसर्जित हुई।
No comments