Breaking News

अंगूर के 40 रुपयों को लेकर बस में यात्रियों से मारपीट


रायसिंहनगर में बस स्टेंड पर फल की रेहड़ी से खरीदे अंगूर के 40 रुपए को लेकर बस में सवार यात्रियों से मारपीट कर दी गई। यात्री फल विक्रेता को 40 रुपए देता, इससे पूर्व ही बस चल पड़ी और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। फल बेचने व उसके साथियों ने चलती बस को रूकवाया और बस में यात्री व अन्य यात्रियों से मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच जनों को शांति भंग के अंदेशे  में धारा 170 में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि बस स्टेंड पर गुंडागर्दी करने पर रायसिंहनगर के वार्ड नम्बर 5 में रहने वाले जगदीश सिंधी, राहुल धाणक, राजेन्द्र सुथार निवासी 3 एनएम ढ़ाबा अनूपगढ़, गोमावाली रामसिंहपुर निवासी कृष्ण सुथार व गौरीशंकर जाट को धारा 170 में गिरफ्तार किया गया है। 

No comments