Breaking News

648 पेटी अवैध शराब/बीयर बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार


ंश्रीगंगानगर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना सूरतगढ़ सदर और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही 648 पेटी अवैध शराब व बीयर से भरा ट्रक जब्त किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने बताया कि राज्य सरकार के जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 20-21 मार्च 2026 की रात को विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अनूपगढ़ रोड पर एक कंटेनर का पीछा कर उसे रुकवाया। तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 648 पेटी अवैध शराब/बीयर बरामद की गई। 

No comments