Breaking News

15 जुलाई से हो सकता है अमरनाथ यात्रा का आगाज़


श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक जानकारी सामने आई है। इस बार बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए सफर न केवल यादगार होगा, बल्कि सुविधाओं के मामले में भी यह एक नया मानक स्थापित करेगा। कश्मीर की वादियों में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा इस वर्ष 15 जुलाई 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना है। प्रशासन और सरकार ने इस यात्रा को अब तक की सबसे सुरक्षित और सुगम यात्रा बनाने के लिए कमर कस ली है।
ज्योतिषीय गणनाओं और परंपरा के अनुसार, इस साल की यात्रा का समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन 'श्रावण पूर्णिमाÓ पर होगा। यात्रा की कुल अवधि लगभग 45 दिनों की हो सकती है। 

No comments