राजस्थान में 10,000 करोड़ का आयात-निर्यात प्रभावित, आयातक-निर्यातक चिंतित
पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमरीका-इजरायल युद्ध का असर अब राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर दिखने लगा है। इससे प्रदेश के आयातक और निर्यातक चिंता में हैं। अरब सागर के समुद्री मार्ग से मिडिल ईस्ट, यूरोप जाने वाला माल प्रभावित हुआ है, वहीं जयपुर से दुबई, शारजाह, मस्कट और आबूधाबी के लिए संचालित 70 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।
व्यापारिक संगठनों के अनुसार आयात-निर्यात, टूर-ट्रैवल और होटल उद्योग को मिलाकर अब तक करीब 10 हजार करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हो चुका है। इन देशों में फंसे राजस्थानियों की मदद के लिए राजस्थान फाउंडेशन, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन आगे आए हैं।

No comments