पाली के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में दो पक्षों में झगड़ा
पाली के सबसे बड़े बांगड़ हॉस्पिटल में रात को ट्रोमा वार्ड के बाद दो पक्ष आपस में झगड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर हमला किया। खूब लाते-मुक्के चले। महिलाओं पर भी हमला किया गया। जिसमें तीन-चार जने घायल हो गए। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को शांत किया हॉस्पिटल में एकत्रित हुए लोगों को खदेड़ा।
दरसअल हुआ यह था कि पाली शहर के मोमिनों का बास में गुरुवार रात करीब सवा दस बजे दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।

No comments