Breaking News

आज काठूवास जाएंगे सीएम भजनलाल शर्मा


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बहरोड़ क्षेत्र के गांव काठूवास का दौरा करेंगे। वे यहां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी चलती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। लगभग 45 मिनट की यात्रा के बाद वे दोपहर 3 बजे गांव काठूवास में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री सीधे जूली परिवार के निवास स्थान पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त करेंगे। 

No comments