Breaking News

128 साल की परंपरा टूटी, बारां शहर में इस साल नहीं निकलेगी गणगौर की शोभायात्रा


राजस्थान के बारां में 128 सालों से चली आ रही है गणगौर शोभायात्रा की परंपरा टूट रही है. महंगाई और नगर परिषद से प्रस्तावित अनुदान की राशि नहीं मिलने के कारण गुरुवार को बारां शहर में गणगौर शोभायात्रा नहीं निकलेगी. 
गणगौर शोभायात्रा इस साल नहीं निकालने का फैसला गणगौर सेवा समिति ने ले लिया है. गणगौर सेवा समिति की हाल में बैठक हुई, अध्यक्षता दिनेश गौतम ने की. बैठक में गणगौर शोभायात्रा पर विचार विमर्श किया. पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई की मार और नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित अनुदान नहीं दिया जा रहा है. 

No comments