श्रीगंगानगर में 9 से 11 अप्रैल तक भव्य एजुकेशन एवं रोजगार मेला
श्रीगंगानगर में युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में 9, 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को अग्रवाल ट्रस्ट, हनुमानगढ़ मार्ग पर तीन दिवसीय एजुकेशन एवं रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इस मेले में विद्यार्थियों और युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, वीडियो एडिटिंग, सोशल मीडिया स्किल्स, कृषि, मेडिकल एवं वेटनरी शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
मेले में स्कूल एवं कॉलेज टॉपर्स का सम्मान, फ्री नोट्स एवं सैंपल पेपर वितरण, साइबर क्राइम जागरूकता, पासपोर्ट-वीजा गाइडलाइन जैसे कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए मो. 93580-35810 पर सम्पर्क करें।

No comments